लेटेस्टशहर

वैदिक संन्यास आश्रम के बच्चों को दिए उपहार

गाजियाबाद। दयानंद नगर स्थित शम्भूदयाल दयानंद वैदिक संन्यास आश्रम में रहने वाले शिक्षार्थियों को मकर संक्रांति के अवसर पर निशांत चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने ऊनी टोपी तथा मोजे उपहार स्वरूप भेंट किए। इस अवसर पर उन्होंने सभी को मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं दीं एवं विश्व कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि इस पर्व से सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर जाता है तथा मौसम में भी परिवर्तन आता है। प्रकृति के इस अद्भुत बदलाव की बेला सभी का कल्याण करें। इस मौके पर आश्रम की ओर से स्वामी सूर्यवेश ने श्री अग्रवाल का आभार व्यक्त किया तथा सभी के लिए मकर संक्रान्ति के मौके शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर संजय गोयल, वन्दना अग्रवाल आदि भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button