लेटेस्टशहर

डा. राजीव पाण्डेय ने रचा नया कीर्तिमान, इंडिया बुक आफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

  • 201 कवियों ने किया था अशोक चक्र विजेताओं पर दोहा पाठ
    गाजियाबाद।
    अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन गाजियाबाद के संस्थापक अध्यक्ष किसान आदर्श हॉयर सेकेंडरी स्कूल शाहपुर बम्हैटा गाजियाबाद के प्रधानाचार्य डा. राजीव कुमार पाण्डेय ने इस इस वर्ष अशोक चक्र विजेताओं पर 201 कवियों का अंतरराष्ट्रीय आयोजन कर एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया जो अभी तक हिंदी साहित्य के इतिहास में नहीं हुआ था। इस उपलब्धि को इंडिया बुक आॅफ रिकॉर्डस ने बेहतरीन मानते हुए दर्ज किया है जो साहित्य समाज देश के लिये गौरव की बात है।
    डा. राजीव कुमार पाण्डेय ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन प्रतिवर्ष ऐसे आयोजन करता है जो विषय देश की त्याग तपस्या, शौर्य को परिलक्षित करता हो। इसी श्रृंखला में इस वर्ष भारत सहित अमेरिका, अबुधाबी, नेपाल, इंडोनेशिया, जापान,यूए आदि देशों के उन रचनाकारों को लिया गया जिन्होंने संस्था द्वारा अशोक चक्र विजेताओं पर दिए गए विषय पर दोहे सृजित किये । इन्हीं रचनाकारों से संस्था के फेसबुक पेज पर 20 नवम्बर2022 को आॅनलाइन काव्यपाठ कराया गया। प्रात: 9:50 से सवा पांच बजे तक सभी रचनाकारों ने अपने दोहों का वाचन किया। लगभग साढ़े सात घंटे में अधिकतम कवियों द्वारा किये गए अशोक चक्र विजेताओं पर दोहापाठ को इंडिया बुक आॅफ रिकॉर्ड्स ने सर्वश्रेष्ठ मानते हुए इसे दर्ज करते हुए सर्टिफिकेट मेडल रिकॉर्डस की किताब भेंट की। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन को शिखर तक पहुंचाने में संस्था के महासचिव देश के वरिष्ठ गीतकार ओंकार त्रिपाठी ने पूरे कार्यक्रम की मॉनिटरिंग कर महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन किया। संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार छापड़िया (मुम्बई) एवं सलाहकार यशपाल सिंह चौहान (काश्मीर) का मार्गदर्शन सदैव रहा इस कार्यक्रम में।
    201 कवियों को आठ समूह में बाँटा गया था जिसमें कोषाध्यक्ष अनुपमा पाण्डेय भारतीय, (गाजियाबाद) संगठन मंत्री ब्रज माहिर(फरीदाबाद) संगठन सचिव रजनीश स्वछन्द(दिल्ली) महिला इकाई अध्यक्ष कुसुमलता कुसुम(दिल्ली), महिला इकाई महामंत्री गार्गी कौशिक(गाजियाबाद), पूर्वी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिंह श्रेयस(लखनऊ)अमेरिका इकाई अध्यक्ष डॉ श्वेता सिन्हा (अयोबा अमेरिका)महाराष्ट्र इकाई प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोशनी किरण (मुम्बई) ने संचालक की भूमिका का निर्वहन किया।
    डॉ राजीव पाण्डेय ने बताया इन रचनाकारों के दोहों को संकलित कर एक ग्रन्थ “भारत के अशोक चक्र विजेता” का प्रकाशन किया गया है जिसका भव्य लोकार्पण 5 फरवरी को दिल्ली के हिंदी भवन में सम्पन्न होने जा रहा है। ध्यान रहे कि अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन ने गत वर्ष भारत रत्न काव्य महोत्सव किया था जिसमें 301 कवियों ने काव्य पाठ किया था जिसे गोल्डन बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था।
    अशोक चक्र विजेताओं के कार्य क्रम को इंडिया बुक आॅफ रिकॉर्ड में दर्ज होने पर सम्पूर्ण देश से बधाइयां एवं शुभकामनाएं मिल रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button