लेटेस्टशहर

भोजपुर व लोनी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न

  • भोजपुर के 96 जोड़ों एवं लोनी के 80 जोड़े हुए एक दूसरे के
    गाजियाबाद।
    शासन की मंशानुसार जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद के विकासखंड भोजपुर व लोनी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। विकासखंड भोजपुर में 96 जोड़ों का तथा लोनी में 80 जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ। विकास खण्ड भोजपुर में मुख्य विकास अधिकारी विक्रमादित्य सिंह मलिक, ब्लॉक प्रमुख सुचेता सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमर जीत सिंह व खण्ड विकास अधिकारी सुधीर कुमार तथा विकास खण्ड लोनी में विधायक लोनी नन्द किशोर गुर्जर तथा खण्ड विकास अधिकारी प्रहलाद सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया तथा सुखमय वैवाहिक जीवन की शुभकामना दी। उक्त अवसर पर समाज कल्याण विभाग व विकास खण्ड के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button