लेटेस्टशहर

मकर संक्रांति पर भाजपा कार्यालय पर हुआ सुंदरकांड पाठ का आयोजन

गाजियाबाद। नेहरुनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर मकर संक्रांति का पर्व हवन पूजन कर मनाया गया। इस अवसर पर पूरे विधि विधान और पूजन के साथ श्री सुंदरकांड पाठ का भक्तिमय आयोजन पंडित माथुरादास व्यास के द्वारा किया गया। श्री सुन्दर कांड पाठ का शुभारम्भ केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं स्थानीय सांसद जनरल वीके सिंह, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा व उनकी धर्मपत्नी रितु शर्मा के संकल्प के साथ हुआ। हवन पूजन के दौरान सभी को मकर शांति सक्रांति की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए शहरवासियों के लिए उनके उत्तम स्वास्थ्य, आपसी सौहार्द , व्यापार बढ़ोतरी की प्रार्थना की गई। मकर संक्रांति का त्योहार दान और सम्मान का प्रतीक माना जाता है उसी कड़ी में गरीबों में अन्न दान प्रसाद वितरण किया तथा भाजपा के सीनियर समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। उन्हें शॉल ओढ़ाकर प्रतीक चिह्न दिया गया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री प्रभारी महानगर अमित बाल्मीकि, महापौर आशा शर्मा, विधायक अतुल गर्ग, विधायक अजीत पाल त्यागी, दर्जा प्राप्त मंत्री बलदेव राज शर्मा,अशोक गोयल, पूर्व विधायक कृष्ण वीर सिरोही, पूर्व महापौर आशु वर्मा, राजेश्वर प्रसाद, अमरदत्त शर्मा, कृष्ण वीर चौधरी, अजय शर्मा, मयंक गोयल, हातम सिंह नागर,डॉक्टर वीरेश्वर त्यागी, महामंत्री पप्पू पहलवान, सरदार एसपी सिंह, विजय मोहन, अनिल स्वामी, राजेंद्र त्यागी, रीता सिंह, प्रदीप चौधरी, वीरेन्द्र सारस्वत, अनुज मित्तल, ओम दत्त कौशिक, जय कमल अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, सुशील गौतम, पूर्व विधान परिषद सदस्य सुरेश कश्यप, पुष्पेंद्र रावत, संजीव गुप्ता, रुद्र प्रताप त्यागी, दिवाकर सिंघल, बॉबी त्यागी, कामेश्वर त्यागी, कुलदीप त्यागी, गुंजन शर्मा, करण शर्मा, संजीव चौधरी, यतेंद्र नागर,अमित प्रताप, उदिता त्यागी, प्रीति चंद्रा, डॉक्टर ओपी अग्रवाल, सचिन डेढ़ा, पंकज भारद्वाज , अजय चौधरी, राहुल गोयल, अशोक भारतीय, बालकिशन गुप्ता, श्रीकांत पाल, आशुतोष शर्मा, लीलू चौधरी, आशु पंडित, अमित भारद्वाज, संजय शर्मा, अंकुश अरोड़ा, मोनू त्यागी, राम त्यागी, प्रतीक माथुर, राजेश वर्मा, उदित मोहन, विनित शर्मा, नीरज त्यागी, प्रदीप गर्ग,अरुण बढ़ाना, गोपाल सिसोदिया, दीपक राघव, अमित रंजन, मनोज यादव, अरूण जैन, मनोज गोयल, उषा चौधरी, संदीप त्यागी, श्याम शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button