लेटेस्टशहर

हमदर्द नेशनल फाउंडेशन ने गरीब व असहाय लोगों में किए पांच सौ कंबल वितरित

गाजियाबाद। हमदर्द नेशनल फाउंडेशन के तत्वावधान में ठंड से बचाव के लिए गरीब, बसहारा लोगों को कंबल का वितरण किया गया। हमदर्द नेशनल फाउंडेशन पहले भी गरीबों व असहायों की मदद के लिए आगे आता रहा है। कोविड काल के दौरान भी उक्त फाउंडेशन ने सराहनीय कार्य किए हैं। मंगलवार को कंपनी परिसर में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में एसडीएम सदर विनय कुमार सिंह व एडीशनल सिटी मजिस्ट्रेट निखिल चक्रवर्ती पहुंचे। फाउंडेशन की ओर से करीब पांच गरीब व असहाय लोगों को कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम विनय कुमार सिंह ने हिन्दुस्तान की आजादी की जो परिकल्पना भारत को बनाने के लिए की गई थी उसका मकसद यही था कि हम सभी जिम्मेदार नागरिक बनें। भारत को सशक्त बनाने में हमारे उद्योगों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उद्योग भी सामाजिक कार्यों में आगे बढ़कर भाग ले रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी उद्योगों की सराहना कर चुके हैं। उन्हें बताया गया है कि कोविड के दौरान हमदर्द नेशनल फाउंडेशन ने मोदीनगर के कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर आॅक्सीजन प्लांट की स्थापना की, लोनी कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर में हेल्थ एटीएम लगाया गया। और अब आप लोगों को कंबल का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस कंबल का उपयोग करें न कि पैसों के लालच में इसे किसी को बेच दें। उन्होंने बताया कि रात में ठंड से ठिठुरते लोगों को जिला प्रशासन द्वारा कंबलों का वितरण किया जा रहा है लेकिन बहुत से ऐसे लोग मिलते हैं जो कंबल पर लेटे हुए मिलते हैं वे कंबल लेने के बाद सुबह बाजार में बेच आते हैं। आप लोग ऐसा नहीं करेंगे। उन्होंने हमदर्द फाउंडेशन के सभी प्रतिनिधियों को कंबल वितरण के लिए धन्यवाद दिया। इस मौके पर फाउंडेशन के शमशाद अली, संतोष कुमार जोशी व इनाम अली आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button