लेटेस्टशहर

नूरनगर में बनेगा पुलिस आयुक्त कार्यालय, नगर आयुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण

-अर्थला में यू-टर्न को किया जाएगा चौड़ा
गाजियाबाद।
गाजियाबाद को कमिश्नरेट बनने के बाद अब पुलिस आयुक्त कार्यालय का निर्माण कराने की कवायद भी तेज हो गई है। पुलिस आयुक्त कार्यालय नूरनगर सिहानी में बनाया जाएगा। नूरनगर के खसरा संख्या 436,437,341 पर पुलिस कमिश्नर कार्यालय का निर्माण किया जाएगा। भवन निर्माण को लेकर गुरुवार को नगरायुक्त डा. नितिन गौड़ ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए। भवन के निर्माण को लेकर लेआउट भी तैयार किया जा रहा है। निगम के वरिष्ठ संपत्ति प्रभारी अरुण कुमार यादव ने बताया कि भवन निर्माण को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। उधर, नगरायुक्त ने शहर भ्रमण के दौरान मोहननगर जोन सिटी जोन का टीम के साथ निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था तथा प्रकाश व्यवस्था के साथ-साथ मुख्य रूप से निगम की संपत्तियों का भी जायजा लिया गया। अर्थला यू टर्न को चौड़ा कराए जाने के लिए उन्होंने स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने अर्थला झील, पीटीसी नंदग्राम का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संपत्ति अधीक्षक भोलानाथ गौतम व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button