राज्यलेटेस्ट

सरदार एसपी सिंह ने की राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट

गाजियाबाद। अल्पसंख्यक आयोग उत्तर प्रदेश के पूर्व सदस्य व मौलाना आजाद एजुकेशन फाउंडेशन के उपाध्यक्ष सरदार एसपी सिंह ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन सरदार इकबाल सिंह लालपुरा से नई दिल्ली में उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पुष्प गुच्छ देते हुए नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर चेयरमैन इकबाल सिंह ने बताया कि आयोग अल्पसंख्यकों के संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहते हुए आने वाली शिकायतों का समाधान करा रहा है। वार्ता के दौरान 84 के दंगा पीड़ितों को पर्याप्त मुआवजे का भुगतान व दंगाइयों को सजा दिलाने, सिक्ख आनन्द कारज (मैरिज) एक्ट व आल इंडिया गुरुद्वारा बिल को लेकर भी चर्चा की गई। श्री सिंह ने कहा कि आयोग ऐसे प्रमुख मुद्दों को आम सहमति बनाकर उनका हल कराने के पक्ष में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button