लेटेस्टशहर

रिटायर्ड डीएसपी जगराज सिंह आरएलडी में शामिल

  • जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता
    गाजियाबाद।
    निकाय व 2024 चुनाव को लेकर रालोद ने संगठन को मजबूत करने का कार्य जोरशोर से शुरू कर रखा है। पार्टी में नए व अनुभवी लोगों को वरियता दी जा रही है और उन्हें संगठन में शामिल किया जा रहा है। इसी कड़ी में पूर्व डीएसपी एवं गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी जगराज सिंह बालियान ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की है। रालोद कार्यालय पर आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में रालोद के जिलाध्यक्ष अमित त्यागी, महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी ने जगराज सिंह का रालोद में शामिल होने पर स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह की विचारधारा से प्रभावित होकर रिटायर्ड डीएसपी और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी गोल्ड मेडलिस्ट एशियन चैंपियनशिप जगराज सिंह बालियान ने ने कहा कि वे संगठन में रहकर पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे। पार्टी उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपेगी वे उस पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करेंगे। महानगर अध्यक्ष डा. रेखा चौधरी ने कहा की जगराज सिंह के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उनके साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में सत्यवीर सिंह, डीके बालियान, डा. संजय चिरोड़ी, अशोक कुमार, कृष्ण कुमार व नीरज चौधरी आदि ने पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
    प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष अमित त्यागी, महानगर अध्यक्ष डा. रेखा चौधरी, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह बिड्डी, चौधरी तेजपाल सिंह, इंद्रजीत सिंह टीटू, रविंद्र चौहान, ओडी त्यागी, लोकेश चौधरी, प्रदीप त्यागी, अरुण शर्मा, नीरज चौधरी, प्रदीप, धर्मराज, अखिल, देवेंद्री देवी, सीमा देवी, भीमसेन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button