राज्यलेटेस्ट

जनचेतना केन्द्र परिसर में नन्हें बच्चों ने अनूठे ढंग से किया वर्ष 2023 का स्वागत, 2022 को दी विदाई

  • ग्रामवासियों के उत्साहित समर्थन से तेजी से हो रहे हैं आयोजन
  • वरिष्ठ नागरिकों की देखरेख में नन्हे बच्चे दे रहे हैं अद्भुत योगदान
    देहरादून।
    सामाजिक संगठन नवजन चेतना के तत्वावधान में यहां सहस्त्रधारा रोड स्थित ग्राम गुजराड़ा में चलाए जा रहे जनचेतना केन्द्र के परिसर में आज स्थानीय नन्हे-मुन्ने बच्चों ने वर्ष 2022 को अपने एक अलग ही अंदाज में विदाई दी और आने वाले वर्ष 2023 के आगमन से पूर्व ही अपना अनूठा योगदान देकर नए वर्ष का स्वागत किया। ग्राम गुजराड़ा के निचले हिस्से में बसी श्रमिक कालोनी के नन्हे स्कूली बच्चे जो नियमित रूप से केन्द्र परिसर में आ रहे हैं उन्होंने सुबह दस बजे यहां परिसर में आकर आयोजित कई गतिविधियों में बड़े उल्लास से भाग लिया। सभी बच्चों ने अपने-अपने नाम से एक-एक पौधा बागवानी की क्यारियों में रोपा। उसके बाद एक साथ एकत्र होकर गोलाकार मानव श्रंखला बनाकर एक स्वर में स्वागत 2023 का गीत सामूहिक गान में गाया। इसके बाद बच्चों ने यहां आयोजित कला प्रतियोगिता में भाग लिया और आने वाला कल का भारत कैसा हो, इस कल्पना पर आधारित विषय पर अपने-अपने नजरिए से ड्राइंग शीट पर कला आकृर्ति बनाई। केन्द्र की सहसंयोजक नेहा धीमान ने बताया कि गांव गुजराड़ा के कई वरिष्ठ नागरिक इस प्रतियोगिता के निर्णायक बनकर उपस्थित थे और उन्हीं की देखरेख में कला प्रतियोगिता व अन्य गतिविधियों को संचालित किया गया। केन्द्र के मुख्य संचालक कमल सेखरी ने बताया कि जनचेतना केन्द्र को यहां आरंभ हुए अभी मात्र 40 दिन ही हुए हैं लेकिन ग्रामवासियों के सहयोग और उत्साहित समर्थन के चलते केन्द्र में अब तक एक दर्जन से अधिक गतिविधियां कराई जा चुकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button