लेटेस्टशहर

धूमधाम से मनाई गई पूर्व पीएम चौ.चरण सिंह की जयंती

गाजियाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा कहे जाने वाले चौधरी चरण सिंह की जयंती पर रालोद के जिलाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य अमित त्यागी के नेतृत्व में असालतनगर मुरादनगर में धूमधाम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी रहे। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक दिलनवाज खान रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आजाद प्रमुख द्वारा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पार्टी महासचिव त्रिलोक त्यागी ने चौधरी चरण सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला और बताया कि कैसे उन्होंने गरीब मजदूरों और किसानों की लड़ाई लड़ी और लोगों को उनका हक दिलाया। उन्होंने बताया कि चौधरी साहब को जब भी मौका मिला उन्होंने किसानों, मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ी। इस मौके पर राष्ट्रीय लोक दल के सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह बिड्डी, महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी, मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष पंडित अरुण शर्मा, सामंत सेखरी, मुरादनगर के पूर्व शहर अध्यक्ष असलम सोनी, कुलदीप चौधरी, सतपाल चौधरी, जय भगवान शर्मा, जितेंद्र जाटव, ललित प्रधान, सुरेंद्र गोस्वामी, मुन्ना खान, सरफराज खान, राजेंद्र नेताजी, संजीव ढिंढार, वीर सिंह सलेमाबाद, नीरज चौधरी, यशवीर चौधरी, भूषण सैनी, प्रदीप त्यागी, शैलेश पंडित, डा. अजय चौधरी, जागेश्वर त्यागी आदि ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button