राज्यलेटेस्ट

आयोग गठित कर ट्रिपल टेस्ट के आधार पर अन्य पिछड़ा वर्ग के नागरिकों को आरक्षण की सुविधा उपलब्ध करायेगी सरकार: योगी

  • इसके उपरान्त ही नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन को सम्पन्न कराया जाएगा
  • आवश्यक हुआ तो राज्य सरकार उच्च न्यायालय के निर्णय के क्रम में तमाम कानूनी पहलुओं पर विचार कर सुप्रीम कोर्ट में अपील भी करेगी
    लखनऊ।
    उच्च न्यायालय के आदेश के बाद यूपी की राजनीति में भूचाल आ गया है। आरक्षण को लेकर दिए गए फैसले के बाद गेंद सरकार के पाले में आ गई, लेकिन इस फैसले को सीएम योगी की सरकार असमंजस में पड़ गई। शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश सरकार नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन के परिप्रेक्षय में आयोग गठित कर ट्रिपल टेस्ट के आधार पर अन्य पिछड़ा वर्ग के नागरिकों को आरक्षण की सुविधा उपलब्ध करायेगी। इसके उपरान्त ही नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन को सम्पन्न कराया जाएगा। यदि आवश्यक हुआ तो राज्य सरकार उच्च न्यायालय के निर्णय के क्रम में तमाम कानूनी पहलुओं पर विचार करके सर्वोच्च न्यायालय में अपील भी करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button