लेटेस्टशहर

आरडब्ल्यूए राजनगर ने किया शरद महोत्सव का भव्य आयोजन

गाजियाबाद। राजनगर रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा शरद महोत्सव का आयोजन राजनगर स्थित भवन में हर्षोल्लास के साथ किया गया। अध्यक्ष दीपक कांत गुप्ता द्वारा गणेश पूजन कर कार्यक्रम का शुभ आरम्भ किया गया। मुख्य अतिथि विधायक अजीतपाल त्यागी की पत्नी पथिका त्यागी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर नव वर्ष की बधाई दी गयी। बच्चों ने अपनी प्रतिभा से सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने महिला सशक्तिकरण पर सन्देश दिया और कुछ बच्चों ने नृत्य कर सबका मन मोह लिया। उड़ान स्कूल के बच्चों द्वारा योगा पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया। सभी बच्चों को उपहार प्रदान किए गए।
इस अवसर पर राजनगर के निवासियों ने सपरिवार बढ़-चढ़कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। दिनेश शर्मा, ब्रिज किशोर गुप्ता, जय गोपाल गुप्ता, दीपिका अग्रवाल, सुधा गुप्ता एवं दीपक गोयल ने मधुर गीत सुनाकर समां बांध दिया। आनंद प्रकाश द्वारा किए गए नृत्य ने सभी को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। सुनील अग्रवाल द्वारा सुनाये गए चुटकुलों ने सभी को लोटपोट कर दिया। सौरभ गर्ग एवं स्नेहा गर्ग द्वारा विवेकानंद की जीवनी पर लघु नाटिका प्रस्तुत की। अंत में अपने देश के सम्मान में राष्ट्र गीत गाया गया। पैराडाइज क्लब की सदस्याओं द्वारा राधा कृष्ण नृत्य, शिव पार्वती तांडव, राजस्थानी पारम्परिक नृत्य ने उपस्थित सभी राजनगर निवासियों को झूमने पर मजबूर कर दिया एवं हास्य नाटक द्वारा सभी का मनोरंजन किया। मेघना बंसल द्वारा सरप्राइज गेम्स खिलवाये गए। मंच संचालन मेघना बंसल एवं रेनू अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष आरएन पांडेय, ओपी भोला, सचिव प्रभाकर त्यागी एवं कोषाध्यक्ष सीए डीके गोयल, बी.सी बंसल, गोल्डी सहगल, रजत, अजय त्यागी आदि ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। राजनगर आरडब्ल्यूए राजनगर की ओर से उड़ान संस्था को आर्थिक सहायता राशि भी प्रदान की गई ताकि वे निर्धन बच्चों की पढ़ाई को निरंतर जारी रख सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button