राजनीतिलेटेस्टशहर

निकाय चुनाव से पहले रालोद का बड़ा दांव, जिला पंचायत सदस्य अमित त्यागी को बनाया जिलाध्यक्ष

गाजियाबाद। खतौली विधानसभा उनचुनाव में दी गई जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वाह करने का इनाम पार्टी हाईकमान ने जिला पंचायत सदस्य अमित त्यागी सरना को जिलाध्यक्ष बनाकर दे दिया है। प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति पर अमित त्यागी को पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी ने उन्हें गाजियाबाद का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। निकाय चुनाव से ठीक पहले संगठन को मजबूत करने की दिशा में रालोद बहुत तेजी से कार्य कर रहा है। महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी ने सदस्यता अभियान शुरू कर रखा है। रालोद में कई बड़ी ज्वाइनिंग उन्होंने कराई हैं। काफी समय से जिलाध्यक्ष का पद रिक्त चल रहा था। गाजियाबाद जिलाध्यक्ष को लेकर पूर्व जिलाध्यक्ष समेत कई और नाम चल रहे थे लेकिन पार्टी हाईकमान ने अमित त्यागी पर ही भरोसा दिखाते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button