लेटेस्टशहरशिक्षा

आईटीएस में एमसीए पाठ्यक्रम की फ्रेशर्स पार्टी एसपरेंजा-2022 का भव्य आयोजन

गाजियाबाद। मोहननगर स्थित इंस्टीट्यूट आफ टैक्नोलॉजी एंड साइंस में एमसीए पाठ्यक्रम के नव प्रवेशी छात्रों के लिए संस्था के द्वितीय वर्ष के छात्रों द्वारा फ्रेशर्स पार्टी एसपरेंजा-2022 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन आईटी विभाग के निदेशक डा. सुनील कुमार पांडेय, एमसीए पाठ्यक्रम की चेयरपर्सन प्रोफेसर पूजा धर, कोआॅर्डिनेटर प्रोफेसर स्मिता कंसल ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया।
इस अवसर पर छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए एमसीए पाठ्यक्रम की चेयरपर्सन प्रोफेसर पूजा धर ने कहा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों को एक दूसरे को समझने एवं भावनात्मक सम्बन्ध विकसित करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने अपने सम्बोधन में नवप्रवेशी छात्रों का स्वागत किया तथा सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। आईटी विभाग के निदेशक डा. सुनील कुमार पांडेय ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह कार्यक्रम नवप्रवेशी छात्रों को अपने वरिष्ठ सहपाठियों से मिलने एवं एक दूसरे को समझने तथा स्वस्थ टीम भावना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने सभी छात्रों के उज्जवल तथा प्रकाशमय भविष्य की कामना की। इस अवसर पर द्वितीय वर्ष के छात्रों तथा नव प्रवेशी छात्रों ने मिलकर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जिनमें एकल नृत्य एवं समूह नृत्य, गायन , कविता पाठन के साथ साथ रैंप वाक सम्मिलित हैं। इस अवसर पर निर्णायक मंडल की संस्तुति के आधार पर एमसीए प्रथम वर्ष के निशांत त्यागी एवं तनिशा दीक्षित को मिस्टर फ्रेशर एवं मिस फ्रेशर घोषित किया गया तथा तनिशा रोहिला को शो स्टीलर के अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एमसीए पाठ्यक्रम के छात्र एवं संकाय सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button