लेटेस्टशहर

वरिष्ठ नागरिक समिति ने बुजर्गों के सम्मान में किया कार्यक्रम आयोजित

  • 75 बुजुर्गों को प्रदान किए गए कंबल व जरूरत का सामान
    गाजियाबाद।
    वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति गाजियाबाद की ओर से गायत्री शक्तिपीठ प्रज्ञा कुंज सोलाना में एक कार्यक्रम का आयोजन निर्धन व असहाय बुजुर्गों का सम्मान करने के लिए किया गया जिसमें लगभग 75 बुजुर्गो को कम्बल व दूसरी सामग्री देकर सम्मानित किया गया। यह वितरण समिति के अध्यक्ष डाक्टर जेएल रैना, महासचिव आरके गुप्ता, वरिष्ठ सदस्य एमबी भारद्वाज व वीजी शर्मा के सौजन्य से किया गया। इस अवसर पर डा. जेएल रैना ने बताया कि समिति अपने दूसरे कार्यो के अलावा इस तरह के सेवा कार्य भी समय-समय पर करती रहती है ताकि जरूरतमंदों को इसका लाभ मिल सके। शक्तिपीठ के आचार्य ने समिति के इस तरह के कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर डाक्टर रैना, आरके गुप्ता, वीपी सिंह, वीपी रस्तोगी, एलडी शर्मा, बीजी शर्मा, एमबी भारद्वाज, अनिल चौधरी, आरएन सक्सेना आदि काफी संख्या में लोग उपस्थिति रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में शक्तिपीठ के आचार्य व अन्य सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button