राज्यलेटेस्ट

गुजराड़ा गांव ने मिलकर मनाया कमल सेखरी का जन्मदिन, उपहार में दिए वृक्ष व फूलों के पौधे

देहरादून। गुजराड़ा गांव निवासियों ने बीते दिन सामाजिक संगठन नव जन चेतना द्वारा संचालित जन चेतना केंद्र के संचालक कमल सेखरी का जन्मदिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। ग्रामवासियों ने अपने संयुक्त प्रयासों से मिलकर इस आयोजन को पूरा किया और इस दिन को प्लांट डोनेशन डे के रूप में मनाया। सभी ने मिलकर जहां एक ओर जन्मदिन का केक काटकर अपनी खुशी का प्रदर्शन किया वहीं सभी लोगों ने एक पेड़ या पौधे को उपहार में देकर प्लांट डोनेशन डे की रस्म को पूरा किया। इस मौके पर गुजराड़ा गांव के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कई गीत गाए और जन्मदिन के कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। केंद्र संचालक कमल सेखरी ने बताया कि 6 दिसंबर का गुजराड़ा में स्थित जन चेतना केन्द्र में प्रतिवर्ष प्लांट डोनेशन-डे के रूप में ही आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी ग्रामवासियों का कार्यक्रम में सम्मिलित होने पर आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button