लेटेस्टशहरशिक्षा

आईटीएस कॉलेज में डी-फार्म फर्स्ट ईयर के छात्रों के लिए फ्रेशर पार्टी आगाज-2022 का शानदार आयोजन

  • मिस्टर फ्रेशर अंकित सागर और मिस फ्रेशर शबनम खान को चुना गया
    गाजियाबाद।
    मुरादनगर स्थित आईटीएस द- एजूकेशन ग्रुप के कॉलेज आॅफ फार्मेसी में फार्मेसी विभाग के डी-फार्म प्रथम वर्ष के छात्रों के लिये फ्रेशर पार्टी आगाज-2022 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज के निदेशक डा. एस सदीश कुमार ने सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्जवलित व राष्ट्रगान करके किया। डा. सदीश ने कार्यक्रम में बडेÞ सपने देखने और जीवन में पेशेवर लक्ष्य हासिल करने के लिए मैराथन का हवाला देते हुए छात्रों से कहा कि जिस प्रकार एक एथलीट अपने पूरे धैर्य और दृढ़ संकल्प के साथ दौड़ लगाता है, उसी प्रकार जीवन में सफल होने के लिए दौड़ लगानी चाहिए। उन्होंने बताया कि आईटीएस फार्मेसी विभाग में डी-फार्म, बी-फार्म व एम-फार्म उत्तीर्ण हो चुके अब तक सभी छात्र भारत की मुख्य कंपनियों में जैसे फाईजर, अलबर्ट डेविड, सिप्ला, एलकम, मर्क, नोवार्टिस, रेनबेक्सी, जूबिलिएन्ट जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरियां पा चुके हंै। उन्होंने छात्रों को भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह समय छात्रों के एक नए लर्निंग फेज की शुरूआत है। यहां छात्र जीवन की चुनौतियों का अध्ययन करेंगे और आने वाली चुनौतियों का हौसले के साथ सामना करना सीखेंगे। उन्होंने कहा कि ईश्वर उनकी सहायता करता है जो स्वयं अपनी सहायता करता है कहकर अपना सम्बोधन समाप्त किया। इस अवसर पर आईटीएस द- एजूकेशन ग्रुप के चेयरमैन डा. आरपी चढ्डा एवं वाईस चेयरमैन अर्पित चढ्डा ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को निखारना है। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे निरंतर अनुशासन में रहकर अपनी प्रतिभा का विकास करें तथा छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। छात्र -छात्राओं ने सोलो सिंगिंग, ग्रुप डान्स, सोलो डान्स, रैंप वाक, कविता पाठ आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किये एवं हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम का आनन्द उठाया। सभी छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर डी- फार्म द्वितीय वर्ष के छात्रों ने अपने जूनियरस ( प्रथम वर्ष) के छात्रों को तिलक लगाकर स्वागत किया। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन फार्मेसी विभाग के सभी शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थित में हुआ। कार्यक्रम का संचालन डा. मनोज कुमार शर्मा, मीनाक्षी शर्मा और उज्जवल भारती के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम के अंत में मिस्टर फ्रेशर अंकित सागर और मिस फ्रेशर शबनम खान को चुना गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button