लेटेस्टशहर

केन्द्रीय गुप्तचर प्रशिक्षण संस्थान में अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस का आयोजन

गाजियाबाद। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय तथा पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के निर्देशानुसार केन्द्रीय गुप्तचर प्रशिक्षण संस्थान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के अवसर पर महिलाओं के यौन शोषण रोकथाम निषेध एवं निवारक अधिनियम 2013 के प्रति संवेदीकरण एवं जागरूकता के संचार के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के उपप्रधानाचार्य विरेन्द्र कुमार ने उपस्थित अधिकारियों तथा कर्मचारियों को संबोधित किया और महिला सुरक्षा पर विभिन्न कानूनों और दिशानिर्देशों के क्रिर्यान्वयन पर जोर दिया। संस्था के अधिकारियों और कार्मिकों ने उक्त दिवस पर महिला सुरक्षा से सम्बंधित अपने विचार व्यक्त किए। संगोष्ठी का उद्देश्य महिलाओं के विरूद्ध हिंसा का उन्मूलन तथा उन्हें जागरूक कर समाज में पूर्ण सुरक्षा प्रदान करना था। इसी क्रम में संस्थान के पुलिस उपाधीक्षक शीला चौधरी तथा रमन पाल सिंह द्वारा रॉयन इंटरनेशनल स्कूल एनएच-24 गाजियाबाद में छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से महिलाओं के विरूद्ध हिंसा, उत्पीड़न तथा अन्य अपराधों से सुरक्षा संबंधी जानकारी तथा कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन शोषण इससे संबंधित कानूनी प्रावधान विषय पर व्याख्यान दिए गए जिसमें कक्षा 7 से 12 तक की लगभग 300 छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्या अंजू शर्मा तथा अध्यापिकाएं सीमा शर्मा, प्रियंका एवं अन्य उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button