राज्यलेटेस्ट

नव जन चेतना ने देहरादून के गुजराड़ा गांव में आरंभ किया जन चेतना केन्द्र

देहरादून। देव भूमि उत्तराखंड के मुख्यालय देहरादून के वार्ड नंबर 59 गुजराड़ा गांव में सामाजिक संगठन नव जन चेतना की नई शाखा जन चेतना केंद्र का बीते दिन शुभारंभ किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के कई वरिष्ठ और प्रमुख नागरिकों ने मिलकर संयुक्त रूप से फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्र की प्रबंध कमेटी के प्रमुख सदस्य श्रीमती रीता कोचर, सुमन सोंधी, श्रीमती सीमा सिंह, कंचन सेखरी, करणवीर सिंह, नरेन्द्र शर्मा, सामंत सेखरी, सत्यम सेखरी आदि के अलावा गुजराड़ा क्षेत्र के कई प्रमुख व वरिष्ठ नागरिक उपस्थिति थे जिनमें सुधांशु रस्तोगी, जयप्रकाश, नरेश मलासी, शैलेन्द्र, सामाजिक कार्यकर्ता व क्षेत्र के पार्षद संजीत बंसल उपस्थित रहे। सामाजिक कार्यकर्ता कंचन गनसोला, बबीता शर्मा, अमित भाटिया, शरद शर्मा, संजय शर्मा, पत्रकार सुमन आदि भी विशेष रूप ये उपस्थित थे। केंद्र के संचालक कमल सेखरी ने बताया कि जन चेतना केंद्र गुजराड़ा तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कई तरह के सामाजिक कार्य करेगा। इन कार्यों में विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए डे-केयर होम खोल दिया गया है जिसमें पुस्तकालय की भी व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा पांच साल से 12 साल तक के स्कूली बच्चे जो ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ते हैं उनके नैतिक विकास तथा व्यक्तिव निखार जैसे प्रशिक्षण प्रतिदिन निशुल्क दिए जाएंगे। केन्द्र में उद्घाटन के समय क्षेत्र के सौ से अधिक वरिष्ठ व प्रमुख नागरिक उपस्थित थे। सभी नागरिकों ने केन्द्र के संचालक कमल सेखरी को आश्वासन दिया कि वे केन्द्र के सफल संचालन में हर तरह का संभव सहयोग प्रदान करेंगे और केन्द्र में वे अपना भौतिक श्रम और समर्थन भी नियमित रूप से जारी रखेंगे। कार्यक्रम में गाजियाबाद से विशेष रूप से पहुंचे वरिष्ठ अधिवक्ता संजय माथुर व उनकी पत्नी का केन्द्र संचालक ने स्वागत किया। इस दौरान सभी ने सामूहिक भोज भी किया और पुन: केंद्र के सफल संचालन में अपना हर संभव योगदान देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के संचालन व्यवस्था में अनिल सिंह ने विशेष रूप से योगदान दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button