राज्यलेटेस्टस्लाइडर

मुख्यमंत्री ने औरैया में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर किया गहरा दु:ख व्यक्त

  • मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की
  • दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराया जाए
  • घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
  • प्रशासन एवं पुलिस के उच्चाधिकारियों को शीघ्र घटनास्थल पर पहुंचे के निर्देश
  • युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य के कराए जाने के निर्देश
    लखनऊ।
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद औरैया में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
    मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button