लेटेस्टशहर

पूर्व सैनिकों का आरोप, पहले कैंटीन कब्जायी अब सभागार में भी जाने से रोक

गाजियाबाद। विकास भवन परिसर में बने पूर्व सैनिक कयाण एवं पुर्नवास दफ्तर में आयोजित पूर्व सैनिक एवं उनके परिवार की एक आवश्यक बैठक में इस बात पर रोष जताया कि जिस उद्देश के लिए इस दफ्तर को खोला गया वह अपने ध्येय में नाकाम साबित हो रहा है। बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट बीसी बंसल ने किया। संचालन महामंत्री सुरेन्द्र शर्मा ने किया।
बैठक में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक व उनके परिजन शामिल हुए। बैठक में संस्था की नवगठित कार्यकारिणी का परिचय कराया गया। बैठक में आरोप लगाया कि पूर्व अधिकारी ने पहले सैनिकों के लिए स्थापित अस्थाई कैंटीन छीन ली और अब वर्तमान अधिकारी परिसर में बैठक करने को मना करते हैं। बैठक में चौ. महीपाल सिंह उपाध्यक्ष, किशन सिंह सह-सचिव आरएन सिंह, कोषाध्यक्ष एवं वेटरन एसपी पुण्डीर, आरपी शर्मा, श्रीमति कमलेश चौधरी, केपी सिंह, मनव्वर राणा, अशोक चौधरी, एसपी सिंह को एक्जीक्यूटिव मैम्बर तथा वैटरन निरंजन सिंह, सुधीर त्यागी, दलबीर सिंह रावत, कु.रानी शर्मा, सुखवीर यादव, गजेन्द्र सिंह को कोर्डिनेटर का दायित्व दिया गया। संस्था प्रतिमाह तीसरे शनिवार को प्रात: 10 से 12 बजे तक सैनिक परिवारों की समस्याओं के निवारण हेतु जिला सैनिक कार्यालय व जिला प्रशासन से समन्वय व सहयोग कर समाधान कराने का प्रयास करती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button