लेटेस्टशहर

अंकुश अरोड़ा को पंजाबी समाज की मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने जिला अध्यक्ष

गाजियाबाद। राष्ट्रीय पंजाबी युवा संगठन (रजि.) की बैठक गांधी नगर में एडवोकेट प्रिंस वाधवा के कार्यालय पर हुई। बैठक में सर्व समाज की सहमति से अंकुश अरोड़ा को संगठन का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर अंकुश अरोड़ा ने कहा कि समाज ने ये जो जिम्मेदारी दी है इसका कर्तव्यनिष्ठा से पालन करेंगे और गाजियाबाद में संगठन को और मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से सोनू बग्गा, प्रवीण बत्रा, रवि कालिया, तनुज खन्ना, हिमांशु बत्रा, दीपेश अरोड़ा, प्रिंस वाधवा, हर्ष बाठला, अनिल अरोड़ा, हर्ष शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button