लेटेस्टशहर

200 घंटे की लगातार सफाई, निगम का इंडिया बुक आफ रिकॉर्ड में नाम हुआ दर्ज

गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा आयोजित लगातार 200 घंटे सफाई अभियान पूर्ण होने पर समापन समारोह का आयोजन किया गया। 200 घंटे लगातार सफाई अभियान में रोटरी क्लब आफ गाजियाबाद ग्रेटर का विशेष योगदान रहा। टीम के द्वारा सफाई शहर के मुख्य मार्गों के साथ-साथ आंतरिक गलियों में भी कराई गई और जन जागरूकता अभियान चलाया गया। मेयर तथा नगर आयुक्त के कुशल नेतृत्व में जहां गाजियाबाद नगर निगम द्वारा कई अभियान शहर को जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे हैं इसी प्रकार सफाई के प्रति जन जागरूकता के लिए 200 घंटे लगातार सफाई अभियान चलाया गया जिससे शहर में युवाओं को जागरूक किया गया।
कानपुर के 186 घंटे के रिकॉर्ड को तोड़कर गाजियाबाद ने बनाया 200 घंटे का रिकॉर्ड
सफाई अभियान के इस कार्यक्रम की शुरूआत 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर नंदग्राम क्षेत्र से की गई थी। बिना रुके लगातार सफाई अभियान चलता रहा जिस का समापन लाल कुआं स्थित आईपीएम कॉलेज पर किया गया। इसके उपरांत समापन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महापौर आशा शर्मा व अपर नगर आयुक्त शिवपूजन यादव उपस्थित रहे। उपस्थित टीम का उत्साह वर्धन किया गया। इस प्रकार जन जागरूकता अभियान 200 घंटे की लगातार सफाई पर इंडिया बुक आॅफ रिकॉर्ड मे गाजियाबाद नगर निगम का नाम दर्ज किया गया। नगर गाजियाबाद निगम ने कानपुर नगर निगम के 186 घंटे के रिकॉर्ड को तोड़ा और 200 घंटे लगातार सफाई का रिकॉर्ड बनाया। महापौर आशा शर्मा तथा नगरायुक्त डा. नितिन गौड़ को प्रशस्ति पत्र तथा मेडल भी दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button