लेटेस्टशहर

गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन ने डीपीएस स्कूल की मनमानी को लेकर डीएम को सौपा ज्ञापन

गाजियाबाद। जीपीए, गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन ने दिल्ली पब्लिक स्कूल, इंडस्ट्रियल एरिया, मेरठ रोड द्वारा अभिभावक के तीन बच्चों की दाखिला फीस वापस नही करने को लेकर जिला स्तरीय शुल्क नियामक समिति के अध्य्क्ष जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए तीनों बच्चों की सिक्योरिटी मनी, एडमिशन शुल्क एवं छमाही फीस लगभग तीन लाख तिरानवे हजार सात सौ पचास रुपये वापस कराने की मांग की है। गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन की अध्य्क्ष सीमा त्यागी ने बताया कि जीपीए को डीपीएस स्कूल की अभिभावक डा. पूनम द्वारा शिकायत प्राप्त हुई कि उनके पुत्र अथर्व, रविकुमार की पुत्री पीहू एवं हरिओम की पुत्री भव्या कोठारी इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा के विद्यार्थी थे, शिक्षा सत्र 2022/23 में तीनों अभिभावक जो एक ही परिवार के सदस्य हैं ने अपने बच्चों भव्या कक्षा- 7, अथर्व कुमार कक्षा- 7, पीहू कुमार कक्षा 5 का दाखिला डीपीएस स्कूल, मेरठ रोड में कराने के लिये सिक्योरिटी मनी, एडमिशन शुल्क एवं छमाही फीस के रूप में छात्रा भव्या के 144500 रुपये, पीहू कुमार के 144500 रुपये एवं अथर्व के 104750 रुपये जमा किये और बच्चे केवल 11-07-22 एवम 12-07-2022 को स्कूल गये जिसके बाद बच्चे स्कूल नहीं गये और वो पुन: अपने पुराने स्कूल कोठारी इंटरनेशनल स्कूल वापस पढ़ाई के लिए चले गए । अभिभावकों द्वारा स्कूल में बच्चों की ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी), मार्कशीट और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट भी जमा नहीं किये गए थे। स्कूल की प्रधानाचार्या और एडमिन स्टाफ द्वारा अभिभावकों के पैसे रिफंड करने के लिए बोला गया था लेकिन लगभग 3 महीने बीत जाने के बाद भी स्कूल द्वारा अभिभावकों के कुल 393750 ( तीन लाख तिरानवे हजार सात सौ पचास रुपये ) वापस नहीं किये गये हैं, जीपीए के सचिव अनिल सिंह ने बताया कि अभिभावकों द्वारा पिछले तीन महीने से अनेकों बार स्कूल को फीस वापसी की मेल की जा चुकी है। स्कूल द्वारा अनावश्यक शोषण और फीस वापस नहीं किये जाने के कारण अभिभावक गहरे मानसिक तनाव में है। गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन ने डीएफआरसी के अध्य्क्ष जिलाधिकारी से निवदेन किया है कि शीघ्र से शीघ्र तीनों बच्चों के अभिभावकों की फीस स्कूल से वापस कराई जाये। इस मौके पर डा. पूनम नरेश कुमार, कौशलेंद्र सिंह, रतन सिंह, विवेक त्यागी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button