राज्यलेटेस्टस्लाइडर

त्योहारी सीजन में महंगाई का तड़का, सीएनजी व पीएनजी के फिर बढ़े दाम

नई दिल्ली। त्योहारी सीजन में महंगाई का एक और तड़का लग गया है। शनिवार यानी आज से घरेलू रसोई गैस पीएनजी व सीएनजी की कीमतों में वृद्धि कर दी गई है। यह वृद्धि दिल्ली एनसीआर के अलावा यूपी व राजस्थान के शहरों में भी की गई है। दिल्ली में सीएनजी और पाइप के माध्यम से वितरित घरेलू रसोई गौस पीएनजी की कीमतों में तीन-तीन रुपये की बढ़ोतरी की गई है। आईजीएल का कहना है कि यह इजाफा आयातित प्राकृतिक गैस के भाव में तेजी आने के बाद लिया गया है। सीएनजी की कीमतों तीन रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है। सीएनजी के भाव में पिछले चार महीनों में पहली बार बढ़ोतरी की गई है। दो महीने के अंतराल के बाद पाइप्ड नेचुरल गैस भी तीन रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर का इजाफा हुआ है।
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड की वेबसाइट पर पोस्ट की गई जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में सीएनजी की कीमत अब 78.61 रुपये प्रति किलोग्राम है। आईजीएल सीएनजी और पाइप्ड कुकिंग गैस की दिल्ली और आसपास के शहरों में खुदरा बिक्री करती है। बता दें कि इस वर्ष सात मार्च के बाद से कीमतों में यह 14वीं वृद्धि है। पिछली बार 21 मई को कीमतों में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी। इस अवधि के दौरान कुल मिलाकर सीएनजी की कीमत 22.60 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ी है। पीटीआई की ओर से संकलित आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2021 से सीएनजी की कीमतों में 35.21 रुपये प्रति किलोग्राम या 80 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
आईजीएल के अनुसार घरेलू रसोई में इस्तेमाल होने वाली पाइप्ड प्राकृतिक गैस (पीएनजी) की दर दिल्ली में 50.59 रुपये प्रति एससीएम से बढ़ाकर 53.59 रुपये प्रति मानक क्यूबिक मीटर कर दी गई है। अगस्त 2021 के बाद से पीएनजी दरों में यह 10वीं वृद्धि है। सभी कीमतों में 29.93 रुपये प्रति एससीएम या लगभग 91 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
आईजीएल के अनुसार, घरेलू रसोई में पाइप्ड प्राकृतिक गैस (पीएनजी) की दर दिल्ली में 50.59 रुपये प्रति एससीएम से बढ़ाकर 53.59 रुपये प्रति मानक क्यूबिक मीटर कर दी गई है। अगस्त 2021 के बाद से पीएनजी दरों में यह 10वीं वृद्धि है। तब इसे इसकी कीमतों में 29.93 रुपये प्रति एससीएम या लगभग 91 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button