राज्यलेटेस्टस्लाइडर

भारत देश बाबा साहब के द्वारा रचित संविधान से चलेगा : संजय सिंह

  • आम आदमी पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ का का प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न
    गाजियाबाद।
    आम आदमी पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ प्रांतीय सम्मेलन लोहिया नगर गाजियाबाद स्थित हिंदी भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में कार्यकर्ताओं के साथ प्रशिक्षण व संवाद का कार्यक्रम रखा गया। जिला प्रभारी पूर्व विधायक नितिन त्यागी ने दिल्ली चुनाव के अपने अनुभव को साझा करते हुए कार्यकर्ताओं का ज्ञानवर्धन किया तथा प्रत्येक कार्यकर्ताओं के प्रश्नों के जवाब भी दिए। स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह का प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर छवि यादव व व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पंकज शर्मा ने पुष्पगुच्छ देकर संयुक्त रूप से उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में आमंत्रित प्रांतीय अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका एडवोकेट का भी स्वागत किया गया। प्रांतीय सम्मेलन के द्वितीय सत्र में व्यापार प्रकोष्ठ में नए जुड़े साथियों की नियुक्तियां की गई जिसकी घोषणा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा ने की। मुख्य अतिथि सांसद संजय सिंह ने सभी नव आगन्तुक कार्यकर्ताओं को पटका पहनाकर स्वागत करते हुए पार्टी में सम्मिलित किया। गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष निमित यादव ने सांसद संजय सिंह को सरोपा भेंटकर उनका स्वागत किया। गाजियाबाद के युवा उद्यमी व व्यापारियों की भारी उपस्थिति इस कार्यक्रम में रही। सांसद संजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश के अंदर अपराधों पर नियंत्रण नहीं है। आएदिन महिलाओं पर अत्याचार की खबरें प्रकाशित होती रहती हैं। हम यदि विपक्ष में होने का फर्ज निभाते हुए विरोध करें तब हम पर मुकदमे लिखा दिये जाते हैं। देश के प्रधानमंत्री अपने उद्योगपति मित्रों में रेवड़ियां बांटने में लगे हैं। किसान परेशान है, व्यापारी परेशान है, युवा परेशान है। आए दिन लखनऊ में बेरोजगारों पर पुलिसिया लाठी पड़ती रहती हैं। व्यापारियों को अपने व्यापार चलाने मुश्किल हो गए हैं। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर छवि यादव, उत्तर प्रदेश महासचिव मधुर सेठ, जिला अध्यक्ष डॉक्टर सचिन शर्मा, व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा, स्टेट कोआॅर्डिनेटर व्यापार प्रकोष्ठ शरदिंदु शर्मा, पुरषोत्म सिंह, रोबिन त्यागी, कृष्णा चौधरी, महानगर अध्यक्ष निमित यादव, मुकेश प्रजापति, तरुणिमा श्रीवास्तव, मो. गालिब, युवा प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना, शिल्पी सचान, सोशल मीडिया समन्वयक धीरेंद्र प्रताप सिंह, सोढ़ी सिंह, विजय शर्मा, चेतन त्यागी, रहीसुद्दीन सैफी, शैलेश कुमार, कल्पना वर्मा, इरफान एडवोकेट, हरेंद्र शर्मा, एसपी यादव, मुकेश आनंद, जतिन शर्मा, आशीष सिंह, आकाश, मुजीब, सचिन तेवतिया, डा. ओंकार चौहान, रहीसुद्दीन भाई, पूजा चौधरी, शिम्मी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button