लेटेस्टशहरस्लाइडर

श्री सुल्लामल रामलीला कमेटी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को रामलीला देखने के लिए दिया निमन्त्रण

गाजियाबाद। शहर विधायक अतुल गर्ग के नेतृत्व में श्री सुल्लामल रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बाद अब पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को राम लीला में रावण दहन या फिर रामलीला देखने के लिए किसी भी दिन आने का निमन्त्रण पत्र दिया। पत्र के माध्यम से निवेदन करते हुए कहा कि अतुल गर्ग ने कहा है कि श्री सुल्लामल रामलीला कमेटी द्वार पिछले 121 वर्षों से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। 5 अक्टूबर दशहरे वाले दिन रावण दहन के लिए अथवा अन्य किसी भी दिन लीला देखने के लिए कमेटी आपको आमंत्रित करती है।
इस अवसर पर शहर विधायक अतुल गर्ग के अलाव श्री सुल्लामल रामलीला कमेटी के अध्यक्ष वीरू बाबा, विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र मित्तल, कार्यवाहक महामंत्री दिनेश शर्मा, संजीव मित्तल उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button