लेटेस्टशहरस्लाइडर

डीएम आरके सिंह के नेतृत्व में गाजियाबाद को मिली एक और बड़ी उपलब्धि

  • भारत सरकार के आजादी से अंत्योदय तक अभियान में जिले को मिला देश में पहला स्थान
  • 26 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में डीएम होंगे सम्मानित
    गाजियाबाद।
    ग्रामीण विकास मंत्रालय, ग्रामीण विकास विभाग भारत सरकार के द्वारा 27 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के 75 जिलों में 90 दिनों का आजादी से अंत्योदय तक अभियान चलाया गया, जिसके तहत केंद्र सरकार के 9 मंत्रालयों/ विभागों की चुनी हुई 17 योजनाओं को लागू करते हुए उनका लाभ प्रत्येक लाभार्थियों तक पहुंचाने की कार्यवाही जनपदों के द्वारा की जा रही थी, जिसमें भारत सरकार की 17 योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने में जनपद गाजियाबाद ने शीर्ष 10 जिलों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसी क्रम में ग्रामीण विकास विभाग भारत सरकार के संयुक्त सचिव कर्मा जिंपा भुटिया ने जिलाधिकारी गाजियाबाद राकेश कुमार सिंह को 26 सितंबर, 2022 को जकरंदा हाल इंडिया हैबिटेट सेंटर लोधी रोड नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित एवं पुरस्कृत करने के लिए से आमंत्रण पत्र भेजा है। इस आयोजित सम्मान समारोह में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के साथ मुख्य विकास अधिकारी विक्रमादित्य मलिक भी उपस्थित रहेंगे। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने इस उपलब्धि के लिए अपने सभी संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है कि उनकी मेहनत के फल स्वरुप जनपद को पूरे भारत में यह प्रथम स्थान प्राप्त होने जा रहा है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों से आगे भी इसी गतिशीलता के साथ अपने विभागीय कार्यों को करने का आह्वान भी किया है ताकि इसी प्रकार जनपद का आगे भी देश प्रदेश में नाम रोशन होता रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button