लेटेस्टशहरशिक्षा

भारतीय जीवन बीमा निगम ने दयाल पब्लिक स्कूल के बच्चो को किया सम्मानित

गाजियाबाद। भारतीय जीवन बीमा निगम गाजियाबाद की शाखा 2 मॉडल टाउन गाजियाबाद के द्वारा दयाल पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक अमित मनोहर सिन्हा के नेतृत्व में नेतृत्व में भारतीय जीवन बीमा निगम के अधिकारियों के द्वारा दयाल पब्लिक स्कूल विजय नगर गाजियाबाद के कक्षा 1 से लेकर कक्षा आठ तक के छात्र जो अपनी कक्षा में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया है को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। भारतीय जीवन निगम के के द्वारा कक्षा में अग्रणी भूमिका निभाने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जा रहा है ताकि वह इस से प्रेरणा लेकर अपने भविष्य को उज्जवल बना सके और उनको देखकर दूसरे छात्र छात्राएं भी अपने अपने भविष्य उज्जवल कर सकें । इस अवसर पर जीवन बीमा निगम के सहायक शाखा प्रबंधक संजय मित्तल, विकास अधिकारी पंकज शर्मा, पवन त्यागी व वरिष्ठ अधिवक्ता सरदार हरप्रीत सिंह जग्गी, विद्यालय के प्रबंधक सरदार दामोदर सिंह जग्गी, उप प्रबंधक के दयाल सिंह जग्गी ,प्रधानाचार्य सतविंदर कौर व उप प्रधानाचार्य दीपिंदर कौर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button