लेटेस्टशहरशिक्षा

हापुड़ में रोटरी क्लब ने 100 महिलाओं को बांटे सेनेटरी पैड

  • आरएचएएम फाउंडेशन एंड रोटरी हेल्थ अवेयरनेस मिशन के नेतृत्व में सेनेटरी पैड बांटने के लिए लगाया शिविर
    गाजियाबाद।
    रोटरी क्लब हापुड़ एलाइट ने आरएचएएम फाउंडेशन एंड रोटरी हेल्थ अवेयरनेस मिशन के नेतृत्व में 100 महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटे। हापुड़ जनपद के बिहारी आश्रम कन्या विद्यालय में सेनेटरी पैड वितरण के लिए शिविर लगाया गया। इसमें महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटने के साथ ही इस्तेमाल के तौर तरीके भी बताए गए। रोटरी क्लब हापुड़ एलाइट के अध्यक्ष रो पारित अग्रवाल ने कहा कि रोटरी हेल्थ अवेयरनेस मिशन के नेतृत्व में महिलाओं को निशुल्क सेनेटरी पैड बांटे गए हैं। इससे पहले सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को साक्षरता अभियान के अंतर्गत पाठ्य सामग्री बांटकर लाभान्वित किया गया था। रो पारित अग्रवाल ने कहा कि आरएचएएम फाउंडेशन और रोटरी क्लब के सहयोग से आगे भी जरूरतमंद महिलाओं की मदद के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। आरएचएएम फाउंडेशन के फाउंडर रो. डॉ. धीरज कुमार भार्गव ने कहा कि गाजियाबाद के वसुंधरा में सेनेटरी पैड बैंक बनाया गया है। सेनेटरी पैड बैंक के माध्यम से दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न जनपदों में महिलाओं और सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली बेटियों को सेनेटरी पैड बांटने के साथ तमाम तरह की बीमारियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर रोटरी क्लब की सचिव तन्मय मित्तल, रो सिन्नी अग्रवाल, प्रोजेक्ट कोआॅर्डिनेटर रो विनीत अग्रवाल और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
    गाजियाबाद के इन क्लबों ने निभाई मुख्य भूमिका
    सेनेटरी पैड वितरण में रोटरी क्लब आॅफ गाजियाबाद सेफरोन की अध्यक्ष रो कुनिका भार्गव, रोटरी क्लब आॅफ इंदिरापुरम गैलोर की अध्यक्ष रो मनीषा भार्गव,दिल्ली ईस्ट एंड के अध्यक्ष रो अशोक शर्मा, गाजियाबाद सेंट्रल के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने मुख्य भूमिका निभाई। रो मनीषा भार्गव ने कहा कि आरएचएएम फाउंडेशन एंड रोटरी हेल्थ अवेयरनेस मिशन और रोटरी क्लब वैक्सीनेशन, सेनेटरी पैड वितरण, बूस्टर डोज और वैक्सीनेशन अभियान चलाकर अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। रोटरी क्लब आॅफ गाजियाबाद सेफरोन की अध्यक्ष रो कुनिका भार्गव ने कहा कि दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़ और हरियाणा के कई जिलों में उनकी संस्था स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग के साथ मिलकर काम कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button