राजनीतिराष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

गोवा में बड़ा खेला, कांग्रेस के 8 विधायकों ने भाजपा ज्वाइन की

नई दिल्ली। गोवा में बड़ा खेला हो गया है। गोवा में भाजपा ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया है। गोवा के आठ कांग्रेसी विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से कांग्रेस छोड़कर आए विधायकों ने मुलाकात की। वर्ष 2019 में भी भाजपा ने कांग्रेस के दस विधायकों को तोड़ लिया था।
गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिगंबर कामत और नेता प्रतिपक्ष माइकल लोबो समेत कांग्रेस के आठ विधायकों ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। विपक्ष के नेता माइकल लोबो ने कुछ देर पहले ही कांग्रेस विधायक दल की एक महत्वपूर्ण बैठक की थी। इस बैठक में कांग्रेस विधायक दल को भाजपा में विलय करने पर निर्णय लिया गया था। इसके बाद इन विधायकों ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से भी मुलाकात की थी। कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों में दिगंबर कामत, माइकल लोबो, डी लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नायक, संकल्प अमोनकर, अलेक्सो सिकेरा और रुडॉल्फ फर्नांडिस जैसे नाम शामिल हैं। ये सभी विधायक सीएम प्रमोद सावंत की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। इस मौके पर सीएम सावंत ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कहा, राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं, लेकिन गोवा से ‘कांग्रेस छोड़ो’ यात्रा शुरू हो चुकी है।
40 सीटों वाली गोवा विधानसभा में भाजपा के पास 20 विधायक थे। वहीं कांग्रेस के पास 11 सीटें थीं। इसके अलावा महाराष्ट्रवादी गोमांतक के पास दो व गोवा फॉरवर्ड पार्टी की एक सीट है। वहीं अन्य के खाते में छह सीटें हैं। कांग्रेस के आठ विधायकों के भाजपा में शामिल होते ही कांग्रेस के पास विधानसभा में सिर्फ तीन सीटे ही बची हैं। वहीं भाजपा के विधायकों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button