राजनीतिराज्यलेटेस्टस्लाइडर

भाजपा विधायक अरविंद गिरि के निधन पर सीएम योगी ने किया शोक व्यक्त

लखनऊ। मंगलवार की सुबह गोला गोकरनाथ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अरविंद गिरि का असामायिक निधन हो गया। सीने में अचानक दर्द के बाद उनके चालक ने अस्पताल में भर्ती कराया था जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। अरविंद गिरि के निधन की खबर से उनके विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंह ने विधायक अरविंद गिरि के अचानक निधन होने पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए स्व. अरविन्द गिरि के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button