लेटेस्टशहरशिक्षा

शिक्षक दिवस पर कलेक्ट्रेट में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन

  • मेयर आशा शर्मा, डीएम आरके सिंह व सीडीओ विक्रमादित्य सिंह मलिक की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम
  • राज्य शिक्षक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया सजीव प्रसारण
    गाजियाबाद।
    महापौर आशा शर्मा, डीएम राकेश कुमार सिंह एवं सीडीओ विक्रमादित्य सिंह मलिक की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में शिक्षक दिवस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ से राज्य शिक्षक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार में सजीव प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ से राज्य शिक्षक पुरस्कार वितरण उद्बोधन के सीधे प्रसारण ने सभी को ऊर्जित करते हुए सम्मानित शिक्षकों से गुरूतर उत्तरदायित्वों के निर्वाहन के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने शिक्षक दिवस पर अपने शिक्षकों को स्मरण करते हुए शिक्षकों को बच्चों के जीवन के निर्माणकर्ता के रूप मे रेखांकित किया। महापौर आशा शर्मा ने बताया कि बच्चे अपने माता-पिता की बात को इतना नहीं मानते जितना कि अपने शिक्षक की बात को मानते हैं। शिक्षक दिवस पर जनपद गाजियाबाद से राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका काजल शर्मा सहायक अध्यापिका प्राथमिक विद्यालय उखलारसी नंबर वन को प्रतीक चिन्ह, प्रमाण पत्र व शाल पहनाकर सम्मानित किया गया। जनपद में माध्यमिक से उत्तम स्कूल फॉर गर्ल्स की प्रधानाचार्य शर्मिला रहेजा को इस अवसर पर सम्मानित किया गया। बेसिक शिक्षा के उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य करने वाले 24 कर्मठ शिक्षकों को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले शिक्षकों में सुमन भाल, आवृत्ति अग्रवाल, ममता खन्ना, देवांकुर, लक्ष्मी त्यागी, देव कुमार, रीना धतरवाल, अनुपमा, संगीता, रूबी शर्मा, किरण शर्मा, आमिर, हारून, ज्योत्सना, लज्जाराम, प्रमोद, सुकांति, निदा अब्दी, अंचल शर्मा, रितु, हेमंत, नीरव शर्मा, ममता, रिचा भाटिया आदि रहे। कार्यक्रम का समापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के उद्बोधन के साथ हुआ जिसमें उन्होंने सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की। उन्होंने कहा कि बुलंदियों पर चढ़ना महत्वपूर्ण नहीं है, बुलंदियों पर रहना महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम का संचालन पूनम शर्मा ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button