राज्यलेटेस्टस्लाइडर

मुख्यमंत्री ने कल्याण सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण

  • कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट के आपरेशन थिएटर ब्लॉक का लोकार्पण किया
  • स्व. कल्याण सिंह जी की प्रथम पुण्यतिथि पर शासन एवं प्रदेशवासियों की ओर से दी श्रद्धांजलि
  • सुशासन और लोक कल्याण का मार्ग कल्याण सिंह ने अपनी कार्य पद्धति से प्रशस्त किया
    लखनऊ।
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल स्व. कल्याण सिंह की प्रथम पुण्य तिथि पर उनकी प्रतिमा का अनावरण एवं कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट के आपरेशन थिएटर ब्लॉक का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्व. कल्याण सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
    अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये हैं। प्रदेश सरकार ने कल्याण सिंह के दिवंगत होने पर इस संस्थान का नामकरण उनके नाम पर किया। स्व. कल्याण सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर शासन एवं प्रदेशवासियों की ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी पहली प्रतिमा इस संस्थान में स्थापित हुई है। कल्याण सिंह की सरकार ऐसी सरकार थी, जिसने जो कहा वह कर दिखाया। उनका कार्यकाल बहुत सीमित समय का था, लेकिन उस सीमित समय के दौरान ही अपनी कार्यशैली से सुशासन की पुख्ता नींव डाली। वही पुख्ता नींव आज प्रदेश के समग्र विकास का आधार बन रही है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, केन्द्रीय आवासन एवं शहरी राज्य मंत्री कौशल किशोर, केन्द्रीय सहकारिता राज्य मंत्री बीएल वर्मा, सांसद राजवीर सिंह, वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह, लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button