राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

उत्तराखंड में बारिश व भुस्खलन से 4 की मौत

नई दिल्ली। बारिश ने उत्तराखंड में कहर बरपा रखा है। बारिश के साथ भूस्खलन से उत्तराखंड में चार लोगों की मौत का समाचार है जबकि 13 लापता और 12 लोग घायल हुए हैं। टिहरी जिले के धनौल्टी क्षेत्र में तो पलक झपकते ही एक घर मलबे में तब्दील हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार के सात लोग दबे होने की जानकारी मिली है जबिक दो लोगों के शव निकाल लिए गए हैं। उत्तराखंड में जगह-जगह से सामने आ रही आपदा की तस्वीरों के बाद सेनानायक एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला है। उत्तराखण्ड राज्य में कल से हो रही मूसलाधार बारिश के बाद राज्य के विभिन्न जिलों में तबाही का मंजर है। कहीं मलबा आने से मकान क्षतिग्रस्त हो गए है तो कहीं उफनती नदी नालों में लोग फंस गए है। रातभर से रऊफऋ टीम यद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य मे पूर्ण ततपरता से कार्य कर रही है। सेनानायक एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा ने भी मोर्चा संभाला हुआ है। वह स्वयं,आपदा से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र में मालदेवता में रेस्क्यू आपरेशन की कमान संभाले हुए है। वहीं दूसरी और उन्होंने वाहिनी मुख्यालय के सभी अधिकारी/कर्मचारियों व एसडीआएफ कंट्रोल रूम को भी हाई अलर्ट पर रखा है और राज्य भर में गतिमान सभी रेस्क्यू आपरेशन की पल-पल की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button