राज्यलेटेस्टस्लाइडर

मुख्य सचिव ने किया रोबॉटिक्स लैब का उद्घाटन

लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने सिटी मोंटेसरी स्कूल, विशाल खंड, गोमतीनगर शाखा में रोबॉटिक्स लैब का उद्घाटन किया। मुख्य सचिव ने कहा कि सीएमएस प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए कहा कि सीएमएस ने रोबॉटिक्स लैब का निर्माण कर छात्रों को हैंड्स-आन रोबॉटिक्स, एडवांस्ड टेक साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को सीखने का अवसर प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चे देश का भविष्य हैं। बच्चे छात्र जीवन में रोबोटिक्स जैसी नई-नई टेक्नोलॉजी के बारे में जानेंगे, तो उनमें अनंत संभावनाएं बनकर तैयार होंगी।
उन्होंने कहा कि टैक्नोलॉजी की ताकत से हम कहीं भी पहुंच सकते हैं। कई सर्जरी रोबोटिक टैक्नोलॉजी के माध्यम से की जा रही हैं। नोएडा के बाद ग्रेटर नोएडा में भी रोबोटिक मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी शुरू होने जा रही है। आगामी दिसम्बर तक मैन्युफैक्चर करना शुरू भी कर देगी। ग्रेटर नोएडा में बनने वाली यह दुनिया की सबसे बड़ी रोबोटिक मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी होगी।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसन्धान के बारे में भी जिक्र किया और सीएमएस गोमतीनगर शाखा के तीन छात्र आयुष, देवांश व प्रखर को वॉटरलू यूनिवर्सिटी, कनाडा में आयोजित रोबोटिक्स के कम्पटीशन में भारत को विश्व में दूसरा स्थान दिलाने पर बधाई दी। इस अवसर पर सी.एम.एस के संस्थापक डा. जगदीश गांधी, सी.एम.एस के जनरल सेक्रेटरी आरसी गुप्ता, सीएमएस गोमती नगर एक्सटेंशन की सीनियर प्रिंसिपल, मंजीत बत्रा एवं सीएमएस गोमतीनगर (क) की प्रधानाचार्य आभा अनंत, स्कूल के विद्यार्थी उपस्थित उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button