लेटेस्टशहरशिक्षा

केआईईटी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस ने गोद लिए 5 गांवों में किया झंडारोहण

गाजियाबाद। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में एआईसीटीई एवं डा. एपीजे कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ के मार्गदर्शन में उन्नत भारत टीम, केआईईटी ग्रुप आफ इंस्टीट्युशंस ने संस्थान द्वारा गोद लिए पांच गांवों में (प्रत्येक गांव के 25 घरों में) झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम के सुचारू संपादन में उन्नत भारत टीम के सदस्य प्रो. अनुज पाठक, डां. राजीव कुमार, प्रो. आयुष कुमार और डां. के.पी. मिश्र का अतुलनीय सहयोग रहा। समस्त ग्राम प्रधान एवं ग्राम वासियों ने राष्ट्र प्रेम के इस अभियान में तत्परता के साथ सहयोग किया एवं हर घर तिरंगा अभियान का महत्व समझा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button