लेटेस्टशहर

19 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा जन्माष्टमी महोत्सव

  • इस्कान मंदिर को कोलकाता के कारीगर सजाने में लगे
    गाजियाबाद।
    हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस्कॉन मंदिर राजनगर द्वारा भव्य जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन 19 अगस्त को किया जा रहा है। जन्माष्टमी पर्व को लेकर इस्कान मंदिर में प्रेस कान्फ्रेंस की गई। मंदिर के अध्यक्ष आदिकर्ता दास सुरेश्वर दास ने बताया कि जन्माष्टमी वाले दिन सुबह 4 बजे मंगला आरती से लेकर रात्रि 12 बजे तक पांचों टाइम की आरती भगवान को 1008 प्रकार के छप्पन भोग से भगवान श्री कृष्ण का भोग लगाया जाएगा। रात्रि 7 बजे से लड्डू गोपाल का अभिषेक तत्पश्चात 9 बजे के बाद श्री कृष्ण एवं राधा रानी का अभिषेक भी किया जाएगा। कोविड-19 के बाद 2 वर्ष के पश्चात यह त्यौहार बड़े धूमधाम से देश और प्रदेश में मनाया जाएगा। मंदिर को बहुत ही सुंदर साज-सज्जा से रंग बिरंगी लाइटिंग से सजाया गया है। अंदर फूलों का बंगला जो वृंदावन में बिहारी जी का सजता है इस फूल बंगले को सजाने के लिए वृंदावन से 70 कारीगर 4 दिन पहले से मंदिर की सजावट करनी शुरू कर देंगे। मंदिर में सीसीटीवी कैमरे और लोगों की सुविधाओं को देखते हुए इंतजाम किए गए हैं। सभी भक्तों के लिए रात्रि 12 बजे के बाद फलाहार की व्यवस्था भी की गई है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में मंत्री नरेंद्र कश्यप, विधायक अतुल गर्ग, अजीत पाल त्यागी, सुनील शर्मा, मेयर आशा शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी एवं शहर के सभी गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में आमंत्रित किए गए हैं। प्रेस कान्फ्रेंस में गौरव गर्ग, संजीव गुप्ता, मनीष अग्रवाल, सौरभ जयसवाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button