लेटेस्टशहरशिक्षा

आईटीएस डेन्टल कॉलेज में मौखिक स्वच्छता दिवस का आयोजन

गाजियाबाद। मुरादनगर स्थित आईटीएस डेन्टल कॉलेज में पेरियोडॉन्टोलॉजी विभाग द्वारा मौखिक स्वच्छता दिवस का आयोजन किया गया। संस्थान की डेन्टल ओपीडी में आने वाले सभी मरीजों को मौखिक स्वच्छता के रखरखाव और इसके प्रभाव के बारे में जागरूक किया गया जिसमें सभी रोगियों को बताया गया कि मुँह और दांतों को साफ व सेहतमंद रखकर रोगों को दूर रखना ओरल हाईजीन कहलाता है। रोजना दांतों की सफाई से प्लाक, कैविटी और अन्य खाद्य अवशेषों को बचाया जा सकता है। इसके लिए नियमित रूप से ब्रश व कुल्ला करने के साथ जीभ की सफाई भी जरूरी है। इसके साथ ही मरीजों को बताया गया कि प्लाक हमारे दांतों और मसूढ़ों के बीच एक चिपचिपी परत की तरह जमता रहता है, कुछ भी खाने के बाद ठीक तरह से मुंह की सफाई न करने से ऐसा होता है इसके लिए नियमित रूप से सुबह और शाम ब्रश करें। इसके साथ ही सभी मरीजों को टूथपेस्ट और माउथवॉश के निशुल्क दवाइयां बांटी गयी।
इस अवसर पर आईटीएस डेन्टल कॉलेज में बीडीएस एवं एमडीएस के छात्रों के लिये एक स्वस्थ जीवन शैली के लिये ऊर्जावान मुस्कान बनाना विषय पर एक फोटोग्राफी प्रतियोगिता, रोगी प्रेरणा और शिक्षा विषय पर वीडियो रील तथा ब्रश एवं फ्लॉस या नुकसान के लिये तैयार विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये, जिसमें संस्थान के सभी बीडीएस एवं एमडीएस के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके साथ ही संस्थान की ओर से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया जो मौखिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने पर केंद्रित था। अंत मे विजेताओं को प्रमाण-पत्र के साथ सम्मानित किया गया। इस सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिये सभी प्रतिभागियों ने आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डा. आरपी चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button