लेटेस्टशहरस्लाइडर

हरियाली तीज महोत्सव में दिखी पुरातन संस्कृति की झलक

  • महिलाओं ने मनाया सौंदर्य और प्रेम का उत्सव तीज महोत्सव
    गाजियाबाद।
    शहरभर में हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वसुंधरा सेक्टर-10 और 12 की महिलाओं ने हरियाली तीज उत्सव मनाया, इसमें पुरातन संस्कृति की झलक स्पष्ट तौर पर देखने को मिली। महिलाओं ने आकर्षक पोशाक में सुसज्जित होकर तमोला, डांस, और सावन के गीतों पर नृत्य किया। इसके साथ ही क्वीन प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब आॅफ इंदिरापुरम गैलोर की अध्यक्ष मनीषा भार्गव ने कहा कि हरियाली तीज का उत्सव सौंदर्य और प्रेम के उत्सव के साथ एक धर्म का उत्सव है। इसमें सभी सुहागिन महिलाओं का एक मंच आने का अवसर मिला है। हम सभी के लिए यह एक गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पुरातन रीति रिवाज लगभग विलुप्त होते जा रहे हैं। उनमें तीज महोत्सव काफी मायने रखता है। इससे महिलाएं अपनी पौराणिक संस्कृति से जुड़ने का सौभाग्य प्राप्त कर रही हैं। इस मौके पर किशोरी, सिम्मी, भावना, रिददी, गुंजन, ज्योति, अनीता अग्रवाल, पूनम, तानी, ममता रावल, सुनीता, मनीषा, नीतू शर्मा, उजाला, अनिता खन्ना, मधु, आशा, नेहा, रचना, नीता ढाल, कनिका, ममता, मीनाषी, नीलम, सोनिया, भाटिया आदि मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button