लेटेस्टशहरशिक्षा

आईटीएस में पीजीडीएम (2021 -23 ) प्रतिभागियों के लिए रिओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित

गाजियाबाद। मोहननगर स्थित आईटीएस स्कूल आफ मैनेजमेंट में पीजीडीएम (2021 -23) प्रतिभागियों के लिए कैंपस टू कारपोरेट चेंजिंग एक्सपेक्टेशंस विषय पर रिओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। रिओरिएंटेशन प्रोग्राम का विधिवत उद्घाटन गत दिवस संस्थान के एबी फोर सेमिनार हॉल में मुख्य आतिथि डा. रुना मैत्रा (बिजनेस एच आर कंसलटेंट, फाउंडर एंड डायरेक्टर, पीपल टैलेंट इंटरनेशनल), गेस्ट आॅफ आॅनर अंबरीश राय (जीएम – कारपोरेट फाइनेंस, पैसिफिक डेवलपमेंट कारपोरेशन लि.) सुरेंद्र सूद (डायरेक्टर पीआर), डा. तिमिरा शुक्ला (डायरेक्टर, आईटीएस स्कूल आॅफ मैनेजमेंट) एवं पीजीडीएम (चेयरपर्सन डा. अनुषा अग्रवाल) द्वारा परंपरागत दीप प्रज्जवलन के साथ प्रारम्भ किया गया। इस अवसर पर डा. तिमिरा शुक्ला ने सभी अतिथियों तथा प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उत्साहित एवं समर्पित होकर अध्ययन करने की प्रेरणा दी, साथ ही हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। डॉ. अनुशा अग्रवाल ने समस्त कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। सुरेंद्र सूद ने अपने सम्बोधन में प्रतिभागियों से बिजनेस जगत की अपार संभावनाओं से अवगत कराया और इन सम्भावनाओं का भरपूर फायदा उठाने के लिए प्रोत्साहित किया तथा एक सफल और सृजनशील नागरिक बनने का आह्वान किया। साथ ही मैनेजमेंट जगत के नए आयामों के अनुकूल उन्हें व्यक्तिगत बदलाव लाने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आर पी चड्ढा ने अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की और सभी प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया। आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने प्रतिभागियों के उच्चतम प्रदर्शन एवं सफलता की कामना की, साथ ही इस प्रकार के आयोजन हेतु प्रसन्नता व्यक्त की।
गेस्ट आॅफ आॅनर अंबरीश राय ने सफल और प्रभावी टीम लीडर बनने हेतु शुरूआत से ही अच्छी बेहतरीन कम्युनिकेशन स्किल, नेटवर्किंग एवं ग्रुप वर्क कौशल विकसित करने का सुझाव दिया। मुख्य अतिथि डा. रुना मैत्रा ने व्यापर और उद्यमिता से सम्बंधित आवश्यक स्किल सेट्स, डाटा साइंस एंड कम्पीटेंसी डेवलपमेंट पर प्रतिभागियों का ध्यान आकर्षित किया। उद्घाटन सत्र के दौरान प्रतिभागियों को कक्षा में नियमित उपस्थिति एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गए। रिओरिएंटेशन प्रोग्राम के दौरान विभिन्न सत्रों में शिक्षा जगत और कारपोरेट जगत के एक्सपर्ट्स द्वारा मैनेजमेंट गेम्स, आइस ब्रेकिंग एक्सरसाइजेज, कारपोरेट टॉक्स एवं प्लेसमेंट टॉक्स आयोजित किये जाएंगे और उनके सर्वांगीण विकास हेतु प्रोत्साहित कर उनका उचित मार्गदर्शन किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button