राज्यलेटेस्टस्लाइडर

पहले की सरकारों में बिजली आना बड़ी बात होती थी अब बिजला जाना बड़ी बात है: अतुल गर्ग

  • आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बिजली महोत्सव एवं ऊर्जा दिवस कार्यक्रम का आयोजन
    गाजियाबाद।
    भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा आजादी से अब तक ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में विकास एवं भविष्य में प्राप्त होने वाले विकास की संभावनाओं का प्रदर्शन करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा प्रदेश के समस्त जनपदों में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 25 से 31 जुलाई, 2022 तक बिजली महोत्सव एवं ऊर्जा दिवस का आयोजन कराया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद गाजियाबाद में भी शासन के निर्देशों के क्रम में एवं जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में विधायक गाजियाबाद अतुल गर्ग की अध्यक्षता में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बिजली महोत्सव एवं ऊर्जा दिवस पर उज्जवल भारत, उज्जवल भविष्य ऊर्जा@2047 के रूप में मनाया गया। लोहियानगर स्थित हिंदी भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। ऊर्जा क्षेत्र में भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा आजादी से अब तक ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में विकास एवं भविष्य में प्राप्त होने वाली विकास की संभावनाओं का प्रदर्शन किया गया। बिजली महोत्सव एवं ऊर्जा दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर विधायक अतुल गर्ग ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार लगातार देश को विकास के पथ पर बढ़ा रही है। विगत सरकारों में बिजली आना बड़ी बात होती थी, वर्तमान सरकार आने के बाद से बिजली जाना बहुत बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने वो करके दिखाया है, जो विगत सरकारों ने कभी सोचा भी नहीं होगा। आज अगर बिजली संबंधित कोई परेशानी किसी भी आमजन को होती है, तो वह किसी भी अधिकारी को फोन मिलाए, तुरंत उसका न सिर्फ फोन उठता है, बल्कि जो परेशानी होती है उसका समय रहते निदान भी होता है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बिजली के लाभों पर प्रकाश डाला और कहा कि पिछले कुछ वर्षों में बिजली के क्षेत्र में अभूतपूर्व वृद्धि देखी गई है। उन्होंने कहा कि अब हर गांव में बिजली है, आसान किस्तों में घर बैठे हमें बिल जमा करने की सुविधा सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि आयोजित होने वाले कार्यक्रम में विभाग से संबंधित योजनाओं जैसे सौभाग्य योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, वन नेशन वन ग्रिड, उपभोक्ता अधिकार, सोलर रूफ टॉप, आदि योजनाएं संचालित की जा रही है साथ ही कुसुम योजना में सोलर नलकूप किसानों को सब्सिडी पर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद गाजियाबाद में सौभाग्य योजना के अन्तर्गत 20429 घरेलू विद्युत संयोजन दिये गये हैं। एडीबी योजना के अन्तर्गत 2 शहरी कृषि पोषक का पृथकीकरण किया गया। एक मुक्त समाधान योजना के अंतर्गत 76 ॅ३‘्न 200 लाभार्थियों को लगभग 2.5 करोड़ रुपए के सर चार्ज में छूट दी गई है। इस अवसर पर ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में की गई उपलब्धियों पर प्रदर्शन एवं संक्षिप्त आॅडियो वीडियो चलचित्र तथा भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम द्वारा बनाए गए चलचित्र का भी प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में डीपीएस जी इंटरनेशनल स्कूल एवं दिल्ली से आए हुए पैंथर ग्रुप के बच्चों द्वारा ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में विकास एवं भविष्य में प्राप्त होने वाली विकास की संभावनाओं पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति भी की गई। आयोजित कार्यक्रम में पिछले 75 वर्षों में राज्य द्वारा ऊर्जा के क्षेत्र में प्राप्त उपलब्धियों को प्रदर्शित करते हुए आगामी 25 वर्षों के लिए रोड मैप पर भी विस्तृत चर्चा की गई। संपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार से आशुतोष कुमार आनंद को जनपद गाजियाबाद का जिला नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इस अवसर पर भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के लाभार्थियों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में किए गए उत्तम कार्य के लिए लगभग 50 संबंधित कार्मिकों/लाभार्थियों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर महापौर आशा शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी, विधायक नंद किशोर गुर्जर, ब्लॉक प्रमुख भोजपुर सुचेता सिंह, भारत सरकार के केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम टीएचडीसी इंडिया के महाप्रबंधक सोलर संजय सिंघल, मुख्य अभियंता पावर कॉरपोरेशन मुकेश कुमार, अधीक्षण अभियंता सिद्धार्थ मिश्रा, अधीक्षण अभियंता विनोद आर्य, अधीक्षण अभियंता एनके प्रसाद, अधिशासी अभियंता एके वर्मा, अधिशासी अभियंता एसपी सिंह, सहायक अभियंता आलोक कुमार, सहायक अभियंता महेश सहित बिजली विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मंच का संचालन पूनम शर्मा द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button