राजनीतिलेटेस्टशहर

भाजपा जिलाध्यक्ष ने तिरंगा अभियान को लेकर ली संगठनात्मक बैठक

गाजियाबाद। भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने मोदीनगर में आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान हेतु अहम बैठक ली। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी प्रदान की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल ने बताया कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा लगभग तीन करोड़ परिवार में तिरंगा झंडा लगाने का लक्ष्य रखा है जहां पार्टी संगठन द्वारा लगभग एक करोड़ ध्वजारोहण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जनपद गाजियाबाद में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में लगभग 30 हजार तिरंगा झंडा लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत 31 जुलाई को प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने के बाद प्रत्येक बूथ पर हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी बैठक की जाएगी। उसके उपरांत 3 से 5 अगस्त को प्रत्येक शक्ति केंद्रों पर हर घर तिरंगा अभियान व्यवस्था हेतु बैठक का आयोजन होगा। 9 व 10 अगस्त को हर मंडल में युवा मोर्चा द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन होगा। तिरंगा यात्रा को राष्ट्रीय गीत धुन के साथ निकाली जाएगी। 11 अगस्त को महापुरुषों की मूर्तियों पर साफ सफाई व धुलाई कर माल्यार्पण किया जाएगा। उसके बाद 11 अगस्त से 13 अगस्त तक हर गांव में हर वार्ड में वंदे मातरम जय रघुपति राघव राजा राम गीत के साथ प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। 13 से 15 अगस्त के बीच में सभी परिवारों में तिरंगा झंडा लगाने का कार्य पूर्ण किया जाएगा। इसके अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले सभी सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, चेयरमैन, ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, पार्षद, प्रधान, जिला-मंडल स्तर के सभी कार्यकर्ता सहयोग करेंगे और बूथ में जाकर हर घर में झंडा लगाने का कार्य पूर्ण करेंगे । इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सत्येंद्र त्यागी, जिला महामंत्री नवेंद्र गोड़, जितेंद्र चित्तौड़ा, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा देवेंद्र, जिला उपाध्यक्ष राकेश त्यागी, जिला मंत्री साधना शर्मा, मंडल अध्यक्ष विपिन त्यागी, नीतू चौधरी, पुनीत कंसल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा विजया बाल्मीकि, जिला मंत्री अनुसूचित मोर्चा दीपक कर्दम, जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा अनिल सैन आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button