लेटेस्टशहरस्लाइडर

पालिका चेयरमैन विकास तेवतिया ने घुमेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना

गाजियाबाद। मुरादनगर के गांव सुराना स्थित घुमेश्वर महादेव मंदिर में मुरादनगर नगर पालिका चेयरमैन चौधरी विकास तेवतिया ने जल अभिषेक कर घुमेश्वर महादेव की पूजा अर्चना पूरे विधि-विधान से की।
इस अवसर पर उन्होंने मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ शिवभक्त कांवरियों,मंदिर सेवा में लगे सेवादारों तथा पुलिस कर्मियों को भी सम्मानित किया। चौधरी विकास तेवतिया ने कहा कि शिव भगवान सदियों से गुरुओं के गुरु और देवों के देव महादेव हैं। सच्चे मन से आराधना करने से भगवान शिव भक्तों की सभी मनोकामनाएं अवश्य पूरी करते हैं।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान जंगली फौजी, बिन्नू भईया, अरविंद भारती, सुशील गोयल, सुमित, मनोज कुमार, हरिकृष्ण , हरपाल, राकेश, सुरेश आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button