लेटेस्टशहर

संदीप बंसल के परिवार ने लगाया कांवड़ सेवा शिविर

गाजियाबाद। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष संदीप बंसल के परिवार द्वारा की प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रावण मास में भोलेनाथ के भक्त कावड़ियों की सेवा में भंडारे का शिविर लगाया गया है। इसमें भोलेनाथ के कांवड़ियों के साथ-साथ अन्य भक्त प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। भंडारे का आयोजन करने वालों के साथ सहयोग करने वालों ने भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मनोज बंसल, संदीप बंसल, नीरज बंसल, राजन बंसल, सागर बंसल, अनमोल बंसल, अक्षय बंसल, हर्ष बंसल, गोपाल बंसल, अनिल गर्ग, प्रेम प्रकाश चीनी, अमन सिसोदिया, दीपक गर्ग, जितेंद्र गोयल, दीपक ठाकुर, संजय बिंदल, अनिल गुप्ता, राजेश सोनी, जगमोहन, श्रीपाल यादव, विपुल अग्रवाल, राजीव सोनी आदि ने भंडारे में सहयोग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button