राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

पंजाब के सीएम भगवंत रचाएंगे दूसरी शादी, पहली पत्नी से हो चुका है तलाक

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दूसरी शादी कर रहे हैं। सात जुलाई को वे विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सात साल पहले उनकी पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। पूर्व पत्नी अमेरिका में रहती है और उनके दो बच्चे भी हैं। उनकी होने वाली पत्नी डाक्टर हैं और उनका नाम गुरप्रीत कौर है। बताया जा रहा है कि शादी की रस्तें चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री हाउस में होंगी। 48 साल के भगवंत मान का 2015 में पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर से तलाक हो गया था। जिसके बाद पत्नी बच्चों को लेकर अमेरिका चली गई। सीएम भगवंत मान की होने वाली पत्नी हरियाणा के पिहोवा की रहने वाली है। उनके परिवार में 3 बहनें हैं। 2013 में गुरप्रीत कौर ने अंबाला के मौलाना मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया। 2017 में उन्होंने डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी की। 2019 में उनकी मुलाकात भगवंत मान से हुई। भगवंत मान तब संगरूर से लोकसभा सांसद थे। इसके बाद वह सीएम मान के विशेष कार्यक्रमों में शामिल होती रहीं। सीएम पद के शपथग्रहण समारोह में भी गुरप्रीत कौर मौजूद थीं। मुख्यमंत्री मान के लिए डॉ. गुरप्रीत कौर को परिवार ने चुना है। डॉ. गुरप्रीत कौर की मान की बहन मनप्रीत कौर से पहले से जान-पहचान है। उनका परिवार में पहले से आना-जाना था। मान की बहन मनप्रीत और गुरप्रीत कई बार इकट्ठे शॉपिंग भी करते रहे हैं। मान की मां हरपाल कौर और बहन मनप्रीत कौर ने ही यह रिश्ता तय किया। परिवार के कहने पर सीएम मान ने शादी के लिए सहमति दी।भगवंत मान पंजाब के सफल कॉमेडियन रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button