
गाजियाबाद। विश्व योग दिवस के मौके पर आईएमएस इंजीनियररिंग कॉलेज डासना गाजियाबाद में योगशाला का आयोजन किया गया। योगशाला में लक्ष्मी किशोर अवस्थी, सांगठन मंत्री और योग शिक्षक पतांजलि योग हरिद्वार के द्वारा योग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। योगशाला में कालेज के छात्र-छात्राओं, स्टाफ ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कॉलेज के निदेशक डा. विक्रम बाली, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर पंकज गोयल खेल अधिकरी उदय सिंघता ने सभी प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया।







