लेटेस्टशहरशिक्षा

एचआरआईटी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में मोबाइल वितरण कार्यक्रम आयोजित

गाजियाबाद। एचआरआईटी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में एचआर इंस्टीट्यूट आॅफ लॉ द्वारा उत्तर प्रदेश के उच्चतर शिक्षा सेवा में अध्ययन कर रहे छात्रों के लिए संचालित मोबाइल/टेबलेट फोन वितरण योजना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के वाइस चेयरमैन अंजुल अग्रवाल एवं डायरेक्टर जनरल डा. वीके जैन एवं ग्रुप डायरेक्टर डा. एनके शर्मा एवं डायरेक्टर डा. निर्दोष अग्रवाल, एवं विधि विभाग के विभाग अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार द्वारा किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार की योजना को आगे बढ़ाते हुए एचआर इंस्टीट्यूट आॅफ लॉ में एलएलबी के तृतीय वर्ष के अंतिम वर्ष के सभी छात्रों को मोबाइल वितरण किया गया। अंत में संस्थान के वाइस चेयरमैन एवं शिक्षकों ने छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया एवं मोबाइल फोन का सही सदुपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। विधि के सभी छात्र मोबाइल पाकर खुश हुए। इस अवसर पर डा. हेमंत कुमार, डा. विभा श्रीवास्तव, सोनिया शर्मा ,कामिनी एवं सुधीर आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अतुल भूषण का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button