लेटेस्टशहरस्लाइडर

केन्द्रीय मंत्री वीके सिंह ने फावड़ा चलाकर किया अमृत सरोवर कार्य का शुभारंभ

  • रजापुर गांव निडोरी में किया गया अमृत सरोवर अभियान के तहत कार्य शुरू
    गाजियाबाद।
    केंद्रीय राज्य मंत्री सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं नागर विमानन मंत्रालय वीके सिंह द्वारा ग्राम पंचायत निडोरी ब्लॉक रजापुर में अमृत सरोवर अभियान के तहत अमृत सरोवर का शुभारंभ किया। केंद्र सरकार की प्राथमिकता वाले इस कार्यक्रम के अंतर्गत अमृत सरोवर का शुभारम्भ कर समस्त ग्रामवासियों को प्रेरित किया गया एवं सरोवर के चारों तरफ अपने बच्चों के नाम से पेड़ लगाने का आग्रह किया गया। वीके सिंह द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत समस्त ग्रामवासियों से देश के प्रति निष्ठा की अपील भी की गई है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया गया कि तालाब का एरिया लगभग 1.5 एकड़ है, इसे 3 मीटर खोदा जायेगा, इसके इनलेट आऊटलेट बनाकर एक स्वच्छ एवं सुंदर सरोवर की स्थापना से ग्राम की समृद्धि को एक नई दिशा मिलेगी। उन्होंने बताया कि जनपद से 75 तालाबों का चयन होना है पर गाजियाबाद ने 101 तालाबों का चयन किया है जिस पर केंद्रीय मंत्री द्वारा उनकी सराहना की गई। उन्होंने बताया कि सौंदर्यीकरण का कार्य सीएसआर द्वारा कराया जाएगा। इस कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख धौलाना, खंड विकास अधिकारी रजापुर, जिला पंचायत राज अधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर, ग्राम प्रधान नूरजहां सहित ब्लॉक के समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button