लेटेस्टशहर

थाना समाधान दिवस पर डीएम ने सुनीं समस्याएं

  • सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों को जेल भेजा जाए: राकेश कुमार सिंह
    गाजियाबाद।
    शासन की मंशा के अनुरूप शनिवार को जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थाना समाधान दिवस के अवसर पर सभी फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों का गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ निस्तारण संभव हो सके, इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के द्वारा थाना भोजपुर पहुंचकर थाना समाधान दिवस का स्थल निरीक्षण किया, जहां पर उन्होंने पुलिस एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता की शिकायतों के निस्तारण को लेकर बहुत ही गंभीरता के साथ कार्यवाही कर रहे हैं। सभी अधिकारी मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप थाना समाधान दिवस के अवसर पर आने वाली जनता की समस्याओं को पंजीकृत करते हुए पूर्ण गुणवत्ता एवं मानकों के अनुरूप तत्काल प्रभाव से उनकी समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित कराएं, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ जनता को प्राप्त हो सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता न बरतते हुए प्राथमिकता के आधार पर जनता की समस्याओं का निराकरण कराएं ताकि सरकार की मंशा के अनुरूप जनता की शिकायतों का निराकरण हो। जिलाधिकारी ने कहा कि हर पीड़ित को न्याय मिले तथा अपराधियों एवं भूमाफियाओं पर कड़ी कार्यवाही की जाये। उन्होंने लेखपालों को निर्देशित किया कि जन्म-मृत्यु, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र की सत्यापन रिपोर्ट समय पर लगा दी जाए। बीट सिपाही एवं चौकीदारों से गांव की गतिविधियों की जानकारी प्रतिदिन ली जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि पट्टे एवं सरकारी भूमि पर बार-बार होने वाले अवैध कब्जे न होने पाए जिसके लिए संबंधित कानूनगो, लेखपाल एवं बीट सिपाहियों को निर्देश दिये कि सरकारी भूमि पर बार-बार अवैध कब्जा करने वालों पर सख्ती बरती जाए और मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाए। उन्होने कहा कि लेखपाल यह सुनिश्चित कर लें कि उनके क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जो की शिकायत प्राप्त होने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि हर पीड़ित को न्याय मिले और अपराधियों एवं भूमाफियाओं पर कड़ी कार्यवाही हो, इसलिए लेखपाल और बीट सिपाही संयुक्त रूप से अपने क्षेत्र का भ्रमण करें और गांव के छोटे-छोटे विवादों को प्रधान, पूर्व प्रधान, पंचायत सचिव एवं गांव के गणमान्य नागरिकों की उपस्थित में सुलह-समझौते के आधार पर करायें ताकि क्षेत्र में शान्ति बनी रहे। थाना समाधान दिवस में उन्होंने कहा कि क्षेत्र के दबंग, असामाजिक एवं अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर विशेष नजर बनाएं रखें और गांव के बीट सिपाही एवं चौकीदारों से गांव की गतिविधियों की जानकारी प्रतिदिन लें। थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने लेखपाल एवं थानाध्यक्षों को निर्देश दिये कि सभी शिकायतों का निस्तारण निष्पक्ष एवं गुणवत्तापरक करायें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button